Posts

इज्तिमा में लाखों मुसलमान क्यों आते हैं और क्या बातें करते हैं?

उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर ज़िले में कुछ दिनों पहले मुसलमानों के एक धार्मिक संगठन तब्लीग़ी जमात ने इज्तिमा का आयोजन किया था. तब्लीग़ी जमात सुन्नी मुसलमानों का एक संगठन है. तीन दिनों तक चलने वाले इस इज्तिमा में लाखों मुसलमान शामिल हुए थे. लेकिन इस धार्मिक सभा के आख़िरी दिन बुलंदशहर ज़िले में ही गोहत्या के नाम पर भड़की हिंसा में एक पुलिस अधिकारी समेत दो व्यक्तियों की मौत हो गई. इसके बाद एक निजी चैनल सुदर्शन टीवी के प्रधान संपादक ने ट्विटर पर इस धार्मिक सभा में "बवाल होने" की ख़बर फैलाई. लेकिन बुलंदशहर पुलिस ने इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए इज्तिमा को लेकर स्थिति स्पष्ट की और भ्रामक ख़बरें ना फैलाने की अपील की. इज्तिमा की जगह और जहां पर पुलिस अफ़सर की हत्या हुई उन दोनों जगहों में पुलिस के अनुसार लगभग 40-45 किलोमीटर का फ़ासला था. हालांकि, इसके बाद भी सोशल मीडिया पर इज्तिमा को लेकर काफ़ी भ्रम की स्थिति देखी जा रही है. उदाहरण के लिए, सिद्धार्थ तिवारी नाम के ट्विटर यूज़र @Siddhartha1226 ने सुदर्शन टीवी की ख़बर पर उत्तर प्रदेश पुलिस से कुछ सवाल पूछते नज़र आ रहे है...

मध्य प्रदेश चुनाव में 'पिछड़ती भाजपा' पर 'RSS के सर्वे' का सच

राजस्थान में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों के लिए 7 दिसंबर को सूबे में मतदान होगा और 11 दिसंबर को मतों की गणना होगी. वहीं मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग कल यानी बुधवार, 28 नवंबर को होनी है. मध्यप्रदेश में भी मतों की गणना 11 दिसंबर को ही होगी. मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार बंद हो चुका है. जबकि राजस्थान में चुनाव प्रचार अभी ज़ोरों पर है और चुनावी माहौल में तमाम तरह की बेबुनियाद ख़बरें सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही हैं. इसे इस तरह भी समझा जा सकता है कि जो चीज़ें सोशल मीडिया पर जारी की जा रही हैं, उनके साथ या तो आधी-अधूरी जानकारी दी जा रही है या फिर ख़ास परिदृश्य जोड़कर उन्हें पेश किया जा रहा है. मध्यप्रदेश चुनाव पर आरएसएस का सर्वे मध्यप्रदेश चुनाव पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक कथित सर्वे सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पैड पर छपे इस कथित सर्वे में ये दावा किया गया है कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा के बाद ये सर्वे 15 नवंबर से 21 नवंबर के बीच किया गया था. भारतीय जनता पार्टी...

जेटली बोले- राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को पाने के लिए नहीं चाहिए RBI से फंड

केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने स्पष्ट किया कि सरकार को अपने राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को पाने के लिए रिजर्व बैंक या किसी अन्य संस्था से कोई अतिरिक्त धन नहीं चाहिए. हालांकि, जेटली ने यह भी कहा कि रिजर्व बैंक के पूंजी ढांचे के लिए जो भी नई रूपरेखा बनेगी और उससे जो अतिरिक्त कोष प्राप्त होगा, उसका इस्तेमाल भविष्य की सरकारें आने वाले वर्षों में गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों में कर सकती हैं. वित्तमंत्री ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, 'हमें अपने राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को पाने के लिए अन्य संस्थाओं से किसी तरह के अतिरिक्त धन की आवश्यकता नहीं है. मैं इसे स्पष्ट करना चाहता हूं कि सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं है. हम यह भी नहीं कह रहे हैं कि अगले 6 माह में हमें कुछ धन दीजिए. मुझे इसकी जरूरत नहीं है.' बता दें कि चालू वित्त वर्ष के बजट में भारत के राजकोषीय घाटे को सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के 3.3 प्रतिशत पर लाने का लक्ष्य रखा गया है. रिजर्व बैंक के कोष पर सरकार की नजर होने की बात को लेकर हो रही आलोचना पर जेटली ने कहा कि पूरी दुनिया में केन्द्रीय बैंक के पूंजी ढांचे की एक रूपरेखा तय ह...

इथोपिया के बेलिहु और जेमेचू ने जीते खिताब, भारतीयों में अभिषेक और संजीवनी बने चैम्पियन

इथोपिया के एंडमलाक बेलिहु और त्शाय जेमेचू ने रविवार को दिल्ली हॉफ मैराथन में क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग के खिताब जीते। दोनों को पुरस्कार के तौर पर 27-27 हजार डॉलर (करीब 20 लाख रुपए) की राशि मिली। इथोपिया के एमदेवर्क वालेलेगन (59:22 मिनट) ने दूसरा और केन्या के डेनियल किपचुंबा ( 59:48 मिनट) ने तीसरा स्थान हासिल किया। भारतीयों में अभिषेक पाल और संजीवनी जाधव क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग में चैम्पियन बने। हॉफ मैराथन में 12060 धावकों ने हिस्सा लिया था । जवाहरलाल नेहरू स्टे डियम से शुरू हुई 21.097 किलोमीटर दूरी की मैराथन में बेलिहु ने 59:17 मिनट का समय निकाला। वे हमवतन गुए अडोला इडेमो का रिकॉर्ड तोड़ने से महज 12 सेकंड से चूक गए। अडोला ने 2014 में टूर्नामेंट के 10वें संस्करण में 59:06 मिनट में हॉफ मैराथन पूरी की थी। महिला वर्ग में जेमेचू ने एक घंटा 06 मिनट 50 सेकंड का समय निकालकर नया रिकॉर्ड कामय किया। उन्होंने 2009 में टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण में केन्या की मैरी कीटैनी के बनाए गए एक घंटा छह मिनट 54 सेकंड के रिकॉर्ड को तोड़ा। इसके लिए उन्हें बोनस के तौर पर 10 हजार डॉलर अतिरिक्त ...