इथोपिया के बेलिहु और जेमेचू ने जीते खिताब, भारतीयों में अभिषेक और संजीवनी बने चैम्पियन

इथोपिया के एंडमलाक बेलिहु और त्शाय जेमेचू ने रविवार को दिल्ली हॉफ मैराथन में क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग के खिताब जीते। दोनों को पुरस्कार के तौर पर 27-27 हजार डॉलर (करीब 20 लाख रुपए) की राशि मिली। इथोपिया के एमदेवर्क वालेलेगन (59:22 मिनट) ने दूसरा और केन्या के डेनियल किपचुंबा ( 59:48 मिनट) ने तीसरा स्थान हासिल किया। भारतीयों में अभिषेक पाल और संजीवनी जाधव क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग में चैम्पियन बने। हॉफ मैराथन में 12060 धावकों ने हिस्सा लिया था

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई 21.097 किलोमीटर दूरी की मैराथन में बेलिहु ने 59:17 मिनट का समय निकाला। वे हमवतन गुए अडोला इडेमो का रिकॉर्ड तोड़ने से महज 12 सेकंड से चूक गए। अडोला ने 2014 में टूर्नामेंट के 10वें संस्करण में 59:06 मिनट में हॉफ मैराथन पूरी की थी।

महिला वर्ग में जेमेचू ने एक घंटा 06 मिनट 50 सेकंड का समय निकालकर नया रिकॉर्ड कामय किया। उन्होंने 2009 में टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण में केन्या की मैरी कीटैनी के बनाए गए एक घंटा छह मिनट 54 सेकंड के रिकॉर्ड को तोड़ा। इसके लिए उन्हें बोनस के तौर पर 10 हजार डॉलर अतिरिक्त मिले। केन्या की जोयसीलिन जेप्कोसगई को दूसरा और इथोपिया की जेनेबा यिमर को तीसरा स्थान मिला।

भारतीय विजेताओं को 4-4 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली। पुरुष वर्ग में अभिषेक ने आखिरी 100 मीटर में बेहतरीन रफ्तार निकालते हुए उपविजेता अविनाश साब्ले और तीसरे स्थान पर रहे गोपी टी. को नजदीकी अंतर से पीछे छोड़ा।

अभिषेक ने एक घंटा 04 मिनट 13 सेकंड में दौड़ पूरी की. अविनाश उनसे एक सेकंड के अंतर से पीछे  रहे। भारत के इकलौते एशियाई मैराथन विजेता गोपी ने एक घंटा 04 मिनट 15 सेकंड में दौड़ पूरी की। उन्हें तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

महिलाओं में संजीवनी ने एक घंटा 13 मिनट 58 सेकंड में दौड़ पूरी की। उनकी टीम की साथी पारुल चौधरी एक घंटा 14 मिनट 01 सेकंड के साथ उपविजेता रहीं। तीसरे स्थान पर रहीं मोनिका अथारे ने एक घंटा 16 मिनट 55 सेकंड का समय निकाला।

पूर्व चैम्पियन भारतीय हॉकी टीम ने पांचवें एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में फिर पाकिस्तान को हराकर शानदार जीत दर्ज की है। भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-1 से हराया। उसकी ओर से मनप्रीत सिंह ने 24वें, मनदीप सिंह ने 33वें और दिलप्रीत सिंह ने 42वें मिनट में गोल किए। वहीं, पाकिस्तान के लिए इकलौता गोल इरफान जूनियर ने किया।

बढ़त लेने के बावजूद पाकिस्तान ने गंवाया मैच
इरफान जूनियर ने मैच के पहले मिनट में ही गोलकर पाकिस्तान को मुकाबले में 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद पहले क्वार्टर में भारत ने बराबरी की कोशिश की, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली

दूसरे क्वार्टर के शुरुआती नौ मिनट तक दोनों टीमें गेंद को एक दूसरे के गोलपोस्ट में डालने के लिए संघर्ष करती दिखीं। 24वें मिनट में भारत के मनप्रीत सिंह ने फील्ड गोल किया और स्कोर 1-1 से बराबर किया।

तीसरे क्वार्टर में मनदीप ने गोल किया। उन्होंने मैच के 33वें मिनट में दोनों पैरों के बीच से बैक पुश करके यह गोल किया। इसके बाद चौथे क्वार्टर में दिलप्रीत ने ललित उपाध्याय के पास पर गोल किया

Comments

Popular posts from this blog

इज्तिमा में लाखों मुसलमान क्यों आते हैं और क्या बातें करते हैं?

मध्य प्रदेश चुनाव में 'पिछड़ती भाजपा' पर 'RSS के सर्वे' का सच